राष्ट्रीय विद्युत समिति प्रभाग

राष्ट्रीय विद्युत समिति प्रभाग - संक्षिप्त विवरण

मुख्य अभियंता : श्रीमती ऋषिका शरण

राष्ट्रीय विद्युत समिति प्रभाग की गतिविधि:
    राष्ट्रीय विद्युत समिति

  1. सी.ई. एन.पी.सी., एन.पी.सी. के सदस्य सचिव हैं और प्रभाग, एन.पी.सी. सचिवालय के रूप
    में कार्य करता है।
  2. क्षेत्रीय विद्युत समितियों (आर.पी.सी.) के बीच मुद्दे को हल करना और अखिल भारतीय
    स्तर पर आर.पी.सी. की सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करके आर.पी.सी. के बीच एकरूपता
    लाना।
  3. एक या अधिक आर.पी.सी. के बीच परामर्श की आवश्यकता वाले एन.पी.सी. को संदर्भित मुद्दे
    , अंतर-क्षेत्रीय निहितार्थ वाले मुद्दे या एक से अधिक क्षेत्र या सभी क्षेत्रों को प्रभावित करने
    वाले किसी अन्य मुद्दों पर चर्चा और हल करना।
  4. क्षेत्रीय/राष्ट्रीय आधार पर ग्रिड की गड़बड़ी का विश्लेषण और निगरानी करना।
    अधिशेष बिजली के उपयोग के लिए पोर्टल (पुष्प पोर्टल):

  1. पुष्प पोर्टल पर अल्पावधि के लिए केंद्रीय उत्पादन स्टेशनों की बिजली का अस्थायी पुन:
    आवंटन और पुष्प पोर्टल से संबंधित कार्यान्वयन से संबंधित मुद्दों को हल करना ।
  2. पोर्टल के बेहतर उपयोग और पोर्टल में सुधार के लिए राज्यों, आर.पी.सी., जी.ई.एन.सी.ओ.
    और पी.ओ.एस.ओ.सी.ओ./आर.एल.डी.सी. के नोडल अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित
    करना ।
    विद्युत प्रणाली विकास निधि (पीएसडीएफ):

  1. सी.ई. एन.पी.सी. पी.एस.डी.एफ. के तकनीकी आर्थिक उप समूह (टी.ई.एस.जी.) का अध्यक्ष
    है और अध्यक्ष, सी.ई.ए की अध्यक्षता वाली मूल्यांकन समिति का सह-निर्वाचित सदस्य भी
    है ।
  2. पी.एस.डी.एफ. से वित्तपोषण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्टों की जांच करना और उनकी
    मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना, निधियों का आवंटन आदि कार्य करना ।
  3. सी.ई. एन.पी.सी. , पी.एस.डी.एफ. के परियोजना निगरानी समूह का सदस्य है, इसकी
    अध्यक्षता सदस्य (जीओ एंड डी), सी.ई.ए. द्वारा की जाती है ।
  4. स्थल निरीक्षण/फील्ड दौरे के माध्यम से स्वीकृत परियोजनाओं की निगरानी करना।
    अन्य कार्य:

  1. संसद के प्रश्नों, वी.आई.पी. संदर्भों, एम.ओ.पी. संदर्भ, आर.टी.आई. आवेदन, सी.ई.आर.सी.
    संदर्भ आदि के लिए मसौदा उत्तर तैयार करना।
  2. एम.ओ.पी. और सी.ई.ए. की वार्षिक रिपोर्ट के लिए एन.पी.सी. प्रभाग से संबंधित सामग्री
    तैयार करना।
  3. प्रभाग त्रैमासिक हिंदी रिपोर्ट तैयार करना और सी.ई.ए. के राजभासा अनुभाग को भेजना।