The Central Electricity Authority was
notified in the Gazette of the Government in 1976 in pursuance of
sub-rule (4) of Rule 10 of the Official Language Rules, 1976. Under
sub-rule (4) of Rule 8, all officers and employees having
proficiency in Hindi were assigned to carry out their entire
official work in Hindi. राजभाषा नियम, 1976 के नियम 10 के
उप-नियम 4 के अनुसरण में 1976 में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को
सरकार के राजपत्र में अधिसूचित किया गया था। नियम 8 के उप-नियम 4 के
तहत हिंदी में प्रवीणता प्राप्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को
अपना संपूर्ण सरकारी कामकाज हिंदी में काम करने के लिए निर्दिष्ट किया
गया था।
Quarterly meetings of Official
Language Implementation Committee राजभाषा कार्यान्वयन समिति की
त्रैमासिक बैठकें
As per the orders issued by the
Department of Official Language, the Rajbhasha Implementation
Committee has been constituted under the chairmanship of the
Chairman, KVipra in the Central Electricity Authority, in which all
the divisions and sections are headed by its members. Its meeting
is held every quarter. In these meetings, the progress made in
relation to the implementation of the Official Language Policy in
the Central Electricity Authority and the achievements made by the
Department of Official Language in comparison to the targets set by
the Department of Official Language are reviewed and various
decisions of the Central Electricity Authority in relation to the
decisions taken in the previous meeting of the Committee. Follow-up
action taken by the divisions is discussed. राजभाषा विभाग द्वारा जारी किए गए
आदेशों के अनुसार केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण में अध्यक्ष, केविप्रा
की अध्यक्षता में राजाभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है
जिसमें सभी प्रभागों और अनुभागों के प्रमुख इसके सदस्य हैं।
प्रत्येक तिमाही में इसकी बैठक आयोजित की जाती है। इन बैठकों में
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण में राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के
संबंध में हुई प्रगति तथा राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए
लक्ष्यों की तुलना में केविप्रा की उपलब्धि की समीक्षा की जाती है
और समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में केविप्रा के
विभिन्न प्रभागों द्वारा की गई अनुवर्ती कार्रवाई पर विचार-विमर्श
किया जाता है।
Specifying the divisions under Rule
10 (4) of the Official Language Rules, 1976 राजभाषा नियम, 1976 के नियम 10(4) के
अन्तर्गत प्रभागों को निर्दिष्ट करना
Under Rule 10 (4) of the Official
Language Rules, 1976, out of the total 53 divisions / sections of
CEA, all the work in 33 specified divisions / sections like all
documents, noting, drafting to be issued as per Section 3 (3) of
Official Language Act. , Office orders, letters etc. are being
issued in Hindi / Bilingual form. All letters received in Hindi are
being answered in Hindi. राजभाषा नियम, 1976 के नियम 10(4) के
अन्तर्गत केविप्रा के कुल 53 प्रभागों/अनुभागों में से 33 निर्दिष्ट
प्रभागों/अनुभागों में सभी कार्य जैसे राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3)
के अनुसार जारी किए जाने वाले सभी दस्तावेज, नोटिंग, प्रारूपण,
कार्यालय आदेश, पत्र आदि हिंदी/द्विभाषी रूप में जारी किए जा रहे हैं।
हिंदी में प्राप्त सभी पत्रों का उत्तर हिंदी में दिया जा रहा है।
Hindi Fortnight Celebration हिंदी पखवाड़े का
आयोजन
Hindi Fortnight was organized in
Central Electricity Authority from 11/09/2019 to 25/09/2019. Hindi
fortnight was inaugurated by the Chairman of Central Electricity
Authority on 11.9.2019. A large number of officers / employees
including all the members of CEA, Secretaries and Chief Engineers
participated in it. On this occasion, a cultural program including
a workshop on "Cyber Security" was also organized. During the
Hindi fortnight, 4 competitions namely Hindi essay writing, Hindi
commentary and drafting, Hindi paragraph writing (for MTS only) and
Rajbhasha Rules / Acts and General Knowledge Competition of Hindi
Language / Literature were organized. 94 officials and employees
participated enthusiastically in these competitions. The award
distribution ceremony was held on 25/09/2019. In this ceremony, 12
winners were given cash prizes and citations. During 2018-19, 10
employees who were noting and drafting in Hindi were rewarded under
the incentive scheme. Under the incentive scheme for officers to
give dictation in Hindi, an officer was given a cash award and a
citation. The Chairperson congratulated the officers / employees
who received the award and appealed to other employees to do more
and more of their government work in Hindi. In addition, DP&R
Division and PDM Division were awarded the "Chal Vyjayanti" Shield.
केंद्रीय
विद्युत प्राधिकरण में दिनांक 11/09/2019 से 25/09/2019 तक हिंदी
पखवाड़े का आयोजन किया गया। 11.9.2019 को हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा किया गया। सीईए के सभी
सदस्यों, सचिव और मुख्य अभियंताओं सहित काफी अधिकारियों/कर्मचारियों
ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर, "साइबर सुरक्षा" पर कार्यशाला सहित एक
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान
4 प्रतियोगिताओं नामत: हिंदी निबंध लेखन, हिंदी टिप्पण और प्रारूपण,
हिंदी अनुच्छेद लेखन (केवल एमटीएस के लिए) और राजभाषा नियम/अधिनियम और
हिंदी भाषा/साहित्य की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई । इन
प्रतियोगिताओं में 94 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से भाग
लिया। पुरस्कार वितरण समारोह 25/09/2019 को आयोजित किया गया। इस
समारोह में 12 विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिए गए।
2018-19 के दौरान मूल रूप से हिंदी में नोटिंग और आलेखन करने वाले 10
कर्मियों को प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत किया गया। हिंदी में
डिक्टेशन देने के लिए अधिकारियों के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत एक
अधिकारी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया। अध्यक्षा ने उन
अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी, जिन्होंने पुरस्कार प्राप्त किया
और अन्य कर्मचारियों से अपना अधिक से अधिक सरकारी कामकाज हिंदी में
करने की अपील की। इसके अलावा, डीपीएंडआर प्रभाग और पीडीएम प्रभाग को
'' चल वैजयंती '' शील्ड से सम्मानित किया गया ।
Organizing Hindi workshop हिंदी कार्यशाला
आयोजित करना
This office is regularly organizing
Hindi workshops for the implementation of the Official Language
Policy. This type of Hindi workshops are organized by the officers
and employees of CEA to remove the hesitation of working in Hindi
and to reduce the difficulties faced by increasing the use of Hindi
in the office.
यह कार्यालय राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए नियमित रूप से हिंदी
कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। केविप्रा के अधिकारियों और
कर्मचारियों द्वारा हिंदी में काम करने की झिझक को दूर करने और
कार्यालय में हिंदी का उपयोग बढ़ाने के लिए आने वाली कठिनाइयों को कम
करने के लिए इस प्रकार की हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
Purchase of Hindi books हिंदी पुस्तकों की
खरीद
There is a library in this office.
Hindi books are purchased regularly in the library every financial
year. Hindi newspapers and Hindi magazines are also purchased
regularly in the library. इस कार्यालय में एक पुस्तकालय है।
प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पुस्तकालय में नियमित रूप से हिंदी
पुस्तकें खरीदी जाती हैं। पुस्तकालय में हिंदी समाचार पत्र और हिंदी
पत्रिकाएँ भी नियमित रूप से खरीदी जाती हैं ।
Bilingual work on PC पीसी पर द्विभाषी में
काम करने की सुविधा
Currently all the computers in this
office have the facility to work bilingually. वर्तमान में इस
कार्यालय के सभी कंप्यूटरों में द्विभाषी रूप से काम करने की सुविधा
है।