The Authority shall perform such
functions and duties as the Central Government may prescribe or
direct, and in particular to – प्राधिकरण ऐसे कृत्यों और कर्तव्यों
का पालन करेगा जो केंद्रीय सरकार विहित करे या निदेश दे और विशेष रूप
से,-
- 1. advise the Central Government on the matters relating
to the national electricity policy, formulate short-term and
perspective plans for development of the electricity system and
co-ordinate the activities of the planning agencies for the
optimal utilisation of resources to subserve the interests of the
national economy and to provide reliable and affordable
electricity for all consumers;
- 2. specify the technical standards for construction of
electrical plants, electric lines and connectivity to the grid;
- 3. specify the safety requirements for construction,
operation and maintenance of electrical plants and electric lines;
- 4. specify the Grid Standards for operation and
maintenance of transmission lines;
- 5. specify the conditions for installation of meters for
transmission and supply of electricity;
- 6. promote and assist in the timely completion of schemes
and projects for improving and augmenting the electricity system;
- 7. promote measures for advancing the skill of persons
engaged in the electricity industry;
- 8. advise the Central Government on any matter on which
its advice is sought or make recommendation to that Government on
any matter if, in the opinion of the Authority, the recommendation
would help in improving the generation, transmission, trading,
distribution and utilisation of electricity;
- 9. collect and record the data concerning the generation,
transmission, trading, distribution and utilisation of electricity
and carry out studies relating to cost, efficiency,
competitiveness and such like matters;
- 10. make public from time to time the information secured
under this Act, and provide for the publication of reports and
investigations;
- 11. promote research in matters affecting the generation,
transmission, distribution and trading of electricity;
- 12. carry out, or cause to be carried out, any
investigation for the purposes of generating or transmitting or
distributing electricity;
- 13. advise any State Government, licensees or the
generating companies on such matters which shall enable them to
operate and maintain the electricity system under their ownership
or control in an improved manner and where necessary, in
co-ordination with any other Government, licensee or the
generating company owning or having the control of another
electricity system;
- 14. advise the Appropriate Government and the Appropriate
Commission on all technical matters relating to generation,
transmission and distribution of electricity; and
- 15. discharge such other functions as may be provided
under this Act.
- (क) ऐसे कर्तव्यों
का निर्वहन करने के लिए और कर्तव्यों का अनुपालन करने के लिए जो उसे
अधिनियम के अधीन सौंपे जाएं, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के नाम से
एक निकाय होगा।
- (ख) विद्युत
संयंत्रों, विद्युत लाइनों और ग्रिड से संयोजकता के सन्निर्माण के
लिए तकनीकी मानक विनिर्दिष्ट करना;
- (ग) विद्युत
संयंत्रों और विद्युत लाइनों के सन्निर्माण, प्रचालन और अनुरक्षण के
लिए सुरक्षा अपेक्षाएं विनिर्दिष्ट करना;
- (घ) पारेषण लाइनों
के प्रचालन और अनुरक्षण के लिए ग्रिड मानक विनिर्दिष्ट करना
- (ङ) विद्युत के
पारेषण और प्रदाय के लिए मीटरों के संस्थापन की शर्तें विहित करना;
- (च) विद्युत प्रणाली
में सुधार लाने और उसके संवर्धन के लिए स्कीमों और परियोजनाओं को समय
पर पूरा किए जाने के लिए प्रोत्साहन देना उसमें सहायता करना;
- (छ) विद्युत उद्योग
में लगे हुए व्यक्तियों के कौशल को बढ़ाने के उपायों को प्रोत्साहित
करना;
- (ज) विद्युत उद्योग
में लगे हुए व्यक्तियों के कौशल को बढ़ाने के उपायों को प्रोत्साहित
करना;
- (झ) केंद्रीय सरकार
को किसी ऐसे विषय पर सलाह देना, जिस पर उसकी सलाह मांगी गई है या
किसी विषय पर उस सरकार को सिफारिश करना, यदि प्राधिकरण की राय में
ऐसी सिफारिश, विद्युत के उत्पादन, पारेषण, व्यापार, वितरण और उपयोग
के सुधार में सहायता प्रदान करेगी;
- (ञ) विद्युत के
उत्पादन, पारेषण, व्यापार, वितरण और उपयोग से संबंधित आंकड़े एकत्रित
करना और अभिलिखित करना तथा लागत, दक्षता, प्रतिस्पर्धा और ऐसे ही
विषयों से संबंधित अध्ययन करना;
- (ट) इस अधिनियम के
अधीन समय-समय पर जनता को सूचना उपलबध कराना और रिपोर्टों तथा
अन्वेषणों के प्रकाशन की व्यवस्था करना;
- (ठ) विद्युत के
उत्पादन, पारेषण, वितरण और व्यापार पर प्रभाव डालने वाले विषयों पर
अनुसंधान को आगे बढ़ाना;
- (ड) विद्युत के
उत्पादन या पारेषण या वितरण के प्रयोजनों के लिए कोई अन्वेषण करना या
कराना;
- (ढ) किसी राज्य
सरकार, अनुज्ञप्तिधारियों या उत्पादन कंपनियों को ऐसे विषयों पर ऐसी
सलाह देना, जो उनके स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन विद्युत प्रणाली
के उन्नत रीति में प्रचालन और अनुरक्षण के और जहां आवश्यक हो, किसी
ऐसी अन्य सरकार, अनुज्ञप्तिधारी या उत्पादन कंपनी के, जिसके
स्वामित्व या नियंत्रण में कोई अन्य विद्युत प्रणाली है, समन्वयन को
समर्थ बनाएगा;
- (ण) विद्युत के
उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित सभी तकनीकी विषयों पर समुचित
सरकार और समुचित आयोग को सलाह देना; और
- (त) ऐसे अन्य
कृत्यों का निर्वहन करना, जो इस अधिनियम के अधीन उपबंधित हैं।