जल परियोजना आयोजन एवं अन्वेषण प्रभाग
जल परियोजना आयोजन एवं अन्वेषण प्रभाग - संक्षिप्त विवरण
मुख्य अभियन्ता : श्री वाई. के .स्वर्णकार
जल परियोजना आयोजन एवं अन्वेषण प्रभाग की गतिविधि:
- सतत जलविद्युत विकास के लिए नीति निर्माण।
- दीर्घकालिक जलविद्युत विकास योजना तैयार करना और राष्ट्रीय विद्युत योजना के निर्माण हेतु योजना विभाग के साथ समन्वय स्थापित करना।
- केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित राशि से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने की नई प्रक्रिया के अंतर्गत विकासकर्ताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करना तथा प्रक्रिया को त्वरित करना।
- जलविद्युत परियोजनाओं (एचईपी) और पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) के सर्वेक्षण एवं जांच कार्यों की निगरानी करना।
- सिंधु जल संधि से संबंधित विषयों पर तथा जलविद्युत विकास हेतु पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग समझौतों के संबंध में केंद्र सरकार को परामर्श देना।
- देश में स्थित जलविद्युत स्टेशनों के उत्पादन लक्ष्यों का निर्धारण करना
- निम्नलिखित रिपोर्ट्स की तैयारी:
- a.देश में स्थित जलविद्युत स्टेशनों के प्रदर्शन की समीक्षा पर वार्षिक रिपोर्ट।
- b.जल विद्युत क्षमता विकास पर मासिक बेसिनवार और राज्यवार रिपोर्ट।
- नेपाल, भूटान, चीन, म्यांमार आदि पड़ोसी देशों में विकासकर्ताओं को डीपीआर तैयार करने में सहायता ।
- ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति/परामर्श समिति/अनुदान की मांग से संबंधित मामले ।
- जल शक्ति मंत्रालय, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, ब्रह्मपुत्र बोर्ड, ऊपरी यमुना नदी बोर्ड, राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण, सरदार सरोवर जलाशय विनियमन समिति आदि की तकनीकी सलाहकार समिति से संबंधित मामले ।
- देश में मौजूदा जल विद्युत क्षमता और उसके विकास से संबंधित सभी मामले ।
- देश में पंप स्टोरेज जल विद्युत परियोजनाओं और योजनाओं से संबंधित सभी मामले ।
- भंडारण योजनाओं को रन-ऑफ-रिवर (ROR) योजनाओं में परिवर्तित करने से संबंधित स्थायी तकनीकी समिति से जुड़े मामले।
जल परियोजना आयोजन एवं अन्वेषण प्रभाग - आख्यायें
मध्य भारतीय नदी प्रणाली (सी. आई. आर. ) पर रिपोर्ट
मासिक रिपोर्ट
भारत में नदी पर पंप भंडारण जलविद्युत क्षमता का पुनर्मूल्यांकन
प्रायद्वीपीय भारत की पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों पर रिपोर्ट (डब्ल्यूएफआर)
गंगा बेसिन पर रिपोर्ट
सिंधु बेसिन पर रिपोर्ट
प्रायद्वीपीय भारत की पूर्व की ओर बहने वाली नदियों पर रिपोर्ट (ईएफआर)
ब्रह्मपुत्र बेसिन पर रिपोर्ट
वार्षिक हाइड्रो प्रदर्शन की समीक्षा
जल परियोजना आयोजन एवं अन्वेषण प्रभाग - अन्य आख्यायें
जलविद्युत परियोजनाओं के लंबे वॉटर कंडक्टर सिस्टम में भू-वैज्ञानिक अनिश्चितताओं को कम करने के लिए जांच, टेंडर और निर्माण के चरणों में अपनाई जाने वाली एडवांस्ड कार्यप्रणालियों पर दिशानिर्देश ।
2035-36 तक 100 गीगावाट जलविद्युत पंप भंडारण परियोजनाओं के लिए रोडमैप पर रिपोर्ट
के.वी.प्रा के लिए जलविद्युत परियोजनाओं और पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) के सिविल डिजाइन पहलुओं से संबंधित डीपीआर के मूल्यांकन के लिए राज्यों के केंद्रीय डिजाइन संगठनों (सीडीएसओ) से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के लिए अनुरोध
के.वी.प्रा के लिए जलविद्युत परियोजनाओं (एचईपी) और पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) की डीपीआर के भूवैज्ञानिक अध्यायों के मूल्यांकन के लिए सक्षम विशेषज्ञों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) का अनुरोध
पंप भंडारण परियोजनाओं (पीएसपी) की डीपीआर के विभिन्न पहलुओं की जांच/परीक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच सूची
अखिल भारतीय हाइड्रो इलेक्ट्रिक स्टेशनों की मुख्य विशेषताएं (25 मेगावाट क्षमता से अधिक)
हाइड्रो जनरेशन परफॉर्मेंस डेटा 2017-18
जल विद्युत क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपाय
हाइड्रो जनरेशन परफॉर्मेंस डेटा 2016-17
हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना में गाद के प्रबंधन के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया
देश में जलाशय आधारित स्टेशनों की सूची
