वितरण नीति एवं निगरानी (डीपी एवं एम) प्रभाग

वितरण नीति एवं निगरानी (डीपी एवं एम) प्रभाग - संक्षिप्त विवरण

मुख्य अभियन्ता : श्री विवेक गोयल (अतिरिक्त प्रभार)

वितरण नीति एवं निगरानी प्रभाग की गतिविधि
  1. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (मीटरों का अधिष्ठापन एवं प्रचालन) विनियम, 2006 तथा उनके उपरांत संशोधनों से संबंधित विषय।
  2. विद्युत मंत्रालय की वितरण क्षेत्र की नीतियों एवं नियमों से संबंधित विषय, जिनमें विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 तथा उनके उपरांत संशोधन शामिल हैं।
  3. अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल (आईएमसीटी) एवं आपदा-पश्चात-आवश्यकताओं का आकलन (पीडीएनए) से संबंधित विषय।
  4. विद्युत क्षेत्र के लिए आपदा संसाधन सूची (ड्रिप्स) पोर्टल तथा उपभोक्ता अधिकार (उपाधि) पोर्टल से संबंधित विषय।
  5. राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) के अंतर्गत वितरण परियोजनाओं के लिए नोडल एजेंसी एवं प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) 2015 की निगरानी।
  6. वितरण योजनाओं जैसे दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई)/ एकीकृत बिजली विकास योजना (आईपीडीएस)/सौभाग्य आदि से संबंधित विषय।
  7. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की तकनीकी समितियाँ।
  8. संसद प्रश्नों, वीआईपी संदर्भों, स्थायी समितियों, विधिक संदर्भों, आज्ञापत्र तथा शिकायतों/अभियोगों आदि हेतु सामग्री/उत्तर का निर्माण।
  9. नेट मीटरिंग, ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस, वितरण क्षेत्र के लिए एकत्र किए गए आँकड़ों से संबंधित विषय।