- अध्यक्ष,
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण
अध्यक्ष प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक है।
- सदस्य (योजना)
राष्ट्रीय विद्युत योजना तैयार करना; एकीकृत संसाधन आयोजना; संसाधन उपयोग के इष्टतमीकरण के लिए आयोजना एजेंसियों के कार्यकलापों का समंवय; अल्पावधिक, मध्यावधिक और दीर्घावधिक विद्युत योजनाएं तैयार करना; दीर्घावधिक और मानवशक्ति आयोजना; विद्युत परियोजनाओं को कोयला, तेल और गैस लिंकेज; विद्युत की मांग में वृद्धि के लिए सर्वेक्षण; मांग का पूर्वानुमान करने के लिए आर्थिक मॉडल हेतु संपार्श्विक पैरामीटरों की पहचान और परीक्षण; विद्युत क्षेत्र की सांख्यिकी का संग्रहण, संकलन और प्रकाशन; उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के समर्थन से संसाधनों का प्रतिभूतिकरण / ईधन उपलब्धता और ईधन क्षमता; परियोजना प्रबंधन का आधुनिकीकरण; कुशलता विकास की संकल्पना सहक्रियात्मक प्रौद्योगिकी पूर्वानुमान दृष्टिकोण; विद्युत क्षेत्र में अनुसंधान और विकास, अनुसंधान और विकास कार्यकलापों में शामिल बहु एजेंसियों के साथ समंवय; ऊर्जा संरक्षण; ऊर्जा लेखापरीक्षा; ताप परियोजनाओं का पर्यावरणीय पहलू; ईंधन तेल / द्रव ईंधन की आपूर्तियों का समंवय; कोयले की मात्रा और गुणवत्ता नियंत्रण; आदि ।
- सदस्य (जल
विद्युत)
देश में समग्र जल विद्युत विकास; जल विद्युत परियोजनाओं का तकनीकी आकलन; जल संसाधनों के उपयोग के लिए एकीकृत आयोजना; जल विद्युत क्षमता का आकलन; परियोजना का जांच और रिपोर्ट तैयार करने में राज्यों की सहायता; जल विद्युत परियोजनाओं का निर्मण और जांच, अनुवीक्षण और शामिल समस्याओं के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव देना; जल विद्युत प्रौद्योगिकियों का अद्यतनीकरण, विकास और मूल्यांकन, जल विद्युत परियोजनाओं के पर्यावरणीय पहलू, गुणवत्ता आश्वासन योजनाएं और मानकीकरण, जल विद्युत परियोजनाओं की डिजाइन और अभियांत्रिकी; जल विद्युत स्टेशनों का नवीकरण, आधुनिकीकरण और दर्जा बढ़ाना; परस्पर लाभ के लिए जल संसाधनों के विकास हेतु नेपाल, भुटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों के साथ सहयोग आदि।
- सदस्य (ताप
विद्युत)
देश में समग्र ताप विद्युत विकास; ताप प्रौद्योगिकियों का अद्यतनीकरण, विकास और मूल्यांकन; ताप परियोजनाओं की डिजाइन और अभियांत्रिकी; गुणवत्ता आश्वासन मानक और योजनाएं; मॉडल दस्तावेज और मानक तैयार करना; ताप परियोजनाओं की जांच और राख उपयोगिता; ताप परियोजनाओं के निर्माण का अनुवीक्षण और स्थिरीकरण तथा शामिल समस्याओं के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव देना; ताप विद्युत उत्पादन स्टेशनों का नवीकरण, आधुनिकीकाण और अवधि विस्तार कार्यक्रम; ताप विद्युत उत्पादक स्टेशनों के लिए प्रचालनात्मक मानदंड बनाना आधि।
- सदस्य (ग्रिड
प्रचालन और वितरण)
क्षेत्रीय ग्रिडों के सुरक्षित, अभिरक्षित और मितव्ययी प्रचालन के लिए नीतियां बनाना; एकीकृत प्रचालन, क्षेत्रीय विद्युत समितियों (आरपीसी) के माध्यम से पॉच क्षेत्रीय ग्रिडों का समंवय; केन्द्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं से हिस्से की सुपुर्दगी का अनुवीक्षण; विद्युत का अंतर और अंतः क्षेत्रीय आदान-प्रदान; क्षेत्रीय ऊर्जा लेखाकरण; भार उत्पादन संतुलन; ग्रिड की गड़बड़ियों की जांच; जम्मू एवं कश्मीर में त्वरित विद्युत विकास और सुधार कार्यक्रम से संबंधित मामले; ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यक्रम का अनुवीक्षण; संघ राज्य क्षेत्रों में विद्युत विकास से संबंधित सभी मामले; विद्युत क्षेत्र में दूरसंचार; दूरसंचार आंकड़ा अधिग्रहण और सॉफ्टवेयर समर्थन; ताप विद्युत स्टेशनों का प्रचालन, अनुवीक्षण और कार्यनिष्पादन समीक्षा; अनुरक्षण कार्यविधियों का अद्यतनीकरण; कार्यनिष्पादन विश्लेषण; अनुरक्षण अनुवीक्षण आदि।
- सदस्य (आर्थिक
और वाणिज्यिक)
विद्युत नीतियों और परियोजनाओं का आर्थिक मूल्यांकन; न्यूक्लियर विद्युत स्टेशनों के लिए टैरिफ का आंकलन; वित्तीय पैरामीटरों; निर्माण के दौरान ब्याज और पूरा करने की लागत; थोक विद्युत टैरिफ संरचना की जांच; राज्य विद्युत बोर्डों का कार्यनिष्पादन; आयात शुल्क छूट की संवीक्षा, मानित निर्यात लाभ का प्रमाणीकरण; विदेशी सहायता प्राप्त स्कीमों के लिए समंवेय; विद्युत क्रम करारों की जांच; कानूनी मामलों पर सलाह आदि।
- सदस्य (विद्युत
प्रणाली)
राष्ट्रीय विद्युत योजनाओं के संगत पारेषण प्रणाली की आयोजना और विकास; पारेषण परियोजनाओं के आंकलन के प्रयोजनार्थ अध्ययन; पारेषण प्रौद्योगिकी विकास; डिजाइन और अभियांत्रिकी; मानकीकरण और मॉडल दस्तावेज तैयार करना; पारेषण स्कीमों का नवीकरण और आधुनिकीकरण; पारेषण परियोजनाओं का निर्माण अनुवीक्षण; संघ राज्य क्षेत्रों और केन्द्रीय सरकार के विभागों में मौजूदा विद्युतीय संस्थापनाओं का निरीक्षण; विद्युतीय संस्थापनाओं पर दुर्घटनाओं की जांच और उन्हें न्यूनतम करने तथा निवारण के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव देना आदि।
- सचिव
(केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण)
भारत सरकार के अनुमोदन से प्राधिकरण द्वारा नियुक्त सचिव (केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण), केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के सांविधिक कार्यों के निर्वहन में प्राधिकरण की सहायता करता है। सचिव मानव संसाधन विकास और तकनीकी-आर्थिक आंकलन तथा विद्युत परियोजनाओं की सहमति, बजट की आयोजना और व्यय नियंत्रण आदि सहित प्रशासन और तकनीकी विषयों से संबंधित सभी मामलों में भी अध्यक्ष (केन्द्रीय विद्युत प्राधीकरण) की सहायता करता है।



